Advertisement

जनसेवा, सादगी और संघर्ष की मिसाल थे स्व. गुलाब सिंह
100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
हल्द्वानी, 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती पर मंगलवार को स्वराज आश्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को याद किया।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस के समर्पित सिपाही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद से अधिक जनता और समाज के प्रति जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है, जिसे स्व. गुलाब सिंह ने अपने जीवन में चरितार्थ किया। उनकी सादगी, सहजता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का पूरा जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण की भावना से जुड़ा रहा। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी। उनका जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खींमानद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी, मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *