सीएसआईआर नेट में कुमाऊं विवि के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। वनस्पति विज्ञान विभाग की पूजा गुप्ता ने नेट लेक्चररशिप, शोध छात्रा हीरा भट्ट ने लेक्चररशिप तथा जंतु विज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सूरज कुमार ने जेआरएफ में सफलता प्राप्त की।
वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग की लता नितवाल और भावना पांडे ने नेट की तीसरी श्रेणी में सफलता हासिल की। हीरा भट्ट प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कर रही हैं।
इधर, जेसी बोस परिसर भीमताल के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की शोध छात्रा कृतिका साह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल की। वह डॉ. बीना पांडे के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।
छात्र-छात्राओं की सफलता पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों और सहपाठियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
