मौसम अपडेट देहरादून उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र में 24 घंटे का यलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है शुक्रवार 11:00 बजे तक उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल,
उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा – पुरोला, बड़कोट, लक्सर, लैंसडाउन, कोटद्वार, रानीखेत, लोहाघाट, खटीमा, जसपुर, बाजपुर, मंगलौर, भगवानपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों में बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
