Advertisement

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज 06 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद तल्ख बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर सहित 9 जिलों में तेज से अति तीव्र बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां मैदानी क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं पहाड़ी इलाकों में चट्टानें दरकने और मलबे के रूप में नीचे गिरने से कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं. ।

बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है. आने वाले दिनों यानी 07 से 11 सितंबर तक भी राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश का यह दौर लगातार जारी रहने का अनुमान है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ सफर करने वाले सभी यात्रियों को अत्यधिक सावधानी बरतने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न रुकने सख्त सलाह दी है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *