Advertisement

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

हल्द्वानी-:। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिला कार्यशाला आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार मुख्य वक्ता रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सहयोग, जल संरक्षण और साइबर सुरक्षा सहित 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा। युवाओं के लिए राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और महिलाओं-युवाओं की भागीदारी से ‘रंगोली राष्ट्र’ कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कार्यशाला में सांसद अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना सहित भाजपा के विधायक, पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक रंजन बर्गली ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *