Advertisement

उत्तरकाशी में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑरेंज अलर्ट के चलते लिया गया फैसला
उत्तरकाशी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 1 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की गंभीर स्थिति और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 2 सितंबर 2026, बुधवार को जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल जनपद में भी स्कूलों में अवकाश

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *