जुलूसे मोहम्मदी में इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश
सपा के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद, जुलूस में शामिल लोगों को बांटा जूस व खाद्य सामग्री
हल्द्वानी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हल्द्वानी में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। मुजाहिद चौक लाइन नंबर-17 से शुरू हुए जुलूस में समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ शिरकत की। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मुजाहिद चौक पहुंचा, जहां उलमा हजरात ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।
हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने प्रदेश और देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारे, जरूरतमंदों की मदद और समाज में सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि लोग इंसानियत और एक-दूसरे की मदद को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तो देश को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने पड़ोसी और जरूरतमंद की मदद को इंसानियत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
जुलूस में बांटा जूस और खाद्य सामग्री
जुलूस के दौरान सपा उत्तराखंड प्रभारी ने अपने प्रतिष्ठान ‘लेडीज कलेक्शन’, मीरा मार्ग पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए जूस, नमकीन, बिस्कुट और पानी का वितरण किया।
जुलूस मुजाहिद चौक से नई बस्ती, इंदिरानगर बड़ी रोड, इंदिरानगर छोटी रोड, आस्ताना मस्जिद, ताज मस्जिद, लाइन नंबर 16, लाइन नंबर 12, चोरगलिया रोड, लाइन नंबर 1, ईदगाह रोड, मंगल पड़ाव, मीरा मार्ग, नया बाजार, रेलवे बाजार और किदवई नगर होते हुए लाइन नंबर 17 से वापस मुजाहिद चौक पहुंचा।
समापन पर उलमा हजरात ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके साथ ही पूरी दुनिया में अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी और उलमा हजरात ने जुलूस के दौरान सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जावेद सिद्दीकी, उमैर मतीन, जुबैर सिद्दीकी, हस्सान सिद्दीकी, शकील अंसारी, अरमान खान, रेहान मलिक, विक्की खान, अथर खान, राजा खान, शादाब रॉयल, अनस सिद्दीकी, आसिम अली, सरताज अंसारी, आलम अंसारी, नूरी उस्ताद, नाजिम खान, फैज खान, गाजी खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
