Advertisement

बड़ी खबर: बागेश्वर में महिला की मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर वन विभाग ने कही बड़ी बात
बागेश्वर, 4 अगस्त। बागेश्वर जिले की धर्मघर रेंज के अंतर्गत ग्राम बांझीरौटी (पोस्ट धपोलासेरा, तहसील कांडा) में 45 वर्षीय कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना में बताया गया कि महिला तेंदुए के हमले से बचने के प्रयास में खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
हालांकि, वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि घटनास्थल के निरीक्षण में प्रथम दृष्टया मृतका के शरीर पर तेंदुए के हमले से जुड़े स्पष्ट दांत (कैनाइन) या पंजों के निशान नहीं मिले हैं।
वन विभाग के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। विभाग ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रचलित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महत्वपूर्ण: फिलहाल तेंदुए के हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा करने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *