Advertisement

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका, पुलिस ने घाटों पर किया अलर्ट
ऋषिकेश: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए ऋषिकेश पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जन सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर गंगा घाटों और तटीय क्षेत्रों में मौजूद लोगों से नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते टीएचडीसी (टीहरी) बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बांध से गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रख रही है और लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सतर्क रहने, नदी के किनारे न जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *