थाना पथरी
फूलगढ़ नाबालिग रेप प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही
लड़की को बहला फुसलाकर पथरी के जंगल में लाने वाले 03 आरोपी पकड़े
पकड़े गए आरोपियों में 02 किशोर भी हैं शामिल, लिया गया संरक्षण में
जंगल के पास लड़की से हुआ था दुष्कर्म, 06 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
दिनांक 12-7-2026 की रात फुलगढ स्थित जंगल के पास लडके से मारपीट व लडकी से दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम दिनांक 18-7-2026 को उन तीन आरोपियों तक पहुंची जो लड़की को बहला फुसलाकर जंगल तक लेकर आए थे। अब पकड़ में आए आरोपियों में 02 नाबालिग भी शामिल हैं। दोनों नाबालिग को नियमानुसार संरक्षण में लेते हुए अन्य एक आरोपी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही सभी को समय से संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि एक नाबालिक आरोपी एक वर्ष से नाबालिग लड़की के सम्पर्क में था।
*दर्ज मुकदमा व धारा-
गिरफ्तार आरोपी-
तनवीर पुत्र मसकूर निवासी ग्राम सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार –उम्र 25 वर्ष
नोट- दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पुलिस टीम-
1- म.उ.नि.शाहिदा परवीन
2- हे.कां. नारायण राणा
3- कां मुकेश चौहान
4- कां दीपक चौधरी
5- कां नारायण सिंह
6- कां राकेश नेगी
