: युवक ने पहले बेटी की तरह पाला, फिर बड़ी होते ही साली से बना लिया अवैध संबंध, अब साली को लेकर हुआ फरार
Promote Your Business Here
हरियाणा की एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उसने और उसके पति ने छोटी बहन को सगी बेटी की तरह समझकर पाला-पोसा था. इस बीच उसके पति का उसकी बहन से प्रेम प्रंसग चलने लगा.

: हरियाणा के पानीपत से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां जीजा द्वारा साली को भगाकर ले जाने की घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक सेक्टर 40 में किराए के मकान में रहने वाला युवक अपनी ही नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर साथ लेकर फरार हो गया. लड़की उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली है, जो अपनी बड़ी बहन के पास पानीपत में रह रही थी. अपने पति और बहन के फरार होने के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उसने और उसके पति ने छोटी बहन को सगी बेटी की तरह समझकर पाला-पोसा था. वह इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि उसके पति का उसकी बहन से प्रेम प्रंसग चल रहा है.
युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उसने और उसके पति ने छोटी बहन को सगी बेटी की तरह समझकर पाला-पोसा था. वह इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि उसके पति का उसकी बहन से प्रेम प्रंसग चल रहा है
उसने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से जब भी वह अपनी बहन को वापस गांव भेजने की बात करती थी, तो उसका पति पवन इस बात पर बुरी तरह झगड़ा करने लगता था. वह हमेशा कहता था कि अगर यह लड़की गांव चली गई, तो मैं भी इस घर में नहीं रहूंगा.
उसका कहना है कि दोनों के नाजायज संबंध से अनजान होने के बाद भी उसे अपने पति का यह व्यवहार और साली को अपने ही साथ रखने की बात अजीब लगती थी.
पति के बदले हुए बर्ताव और जान देने जैसी धमकियों से डरी पत्नी पिछले 4 दिनों से रात-रात भर जागकर उसपर नजर रख रही थी, ताकि वह गुस्से में आकर खुद को कोई नुकसान न पहुंचा ले. लेकिन, पांचवीं रात को थकान के कारण पत्नी से ज्यादा देर जागा नहीं गया और वह सो गई.
इसके बाद मौका पाकर उसका पति अपनी साली को साथ लेकर घर से फरार हो गया. सुबह जब दोनों गायब मिले, तब जाकर उसने पुलिस में शिकात दी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
