Advertisement

कानपुर: यूपी के कानपुर देहात जिले के देवराहट में इलाज के नाम पर महिला से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने ‘बोतल बाबा’ हरिओम यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ‘बोतल बाबा’ बोतल में भरे पानी में फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का दावा करते थे। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि अनुष्ठान के नाम पर ‘बोतल बाबा’ ने महिला से छेड़छाड़ का प्रयास किया। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है
‘बोतल बाबा’ हरिओम यादव का आलीशान आश्रम

देवराहट के चैन का पुरवा गांव में हरिओम यादव का आश्रम है। क्षेत्र में हरिओम हरिधाम सरकार के नाम से पहचाने जाते हैं। हर गुरुवार और रविवार को श्रद्धालु 8-10 बीघे में फैले आश्रम में पहुंचते हैं। औरैया में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति राजस्थान में काम करते हैं। वह बच्चे के साथ मायके में भी थी, तभी जून के पहले हफ्ते में देवरों ने उसे बुलाया कि हरिधाम सरकार घर आ रहे हैं। महिला के ससुराल में हरिओम बाबा ने हवन किया और कहा कि उसके ऊपर काला साया है। इसे हटाने के लिए हवन करना होगा।

झाड़-फूंक के दौरान रेप करने का आरोप
बीते 15 जून को देवरों के साथ महिला आश्रम पहुंची। महिला का आरोप है कि बाबा ने आश्रम के कमरे में ले जाकर झाड़-फूंक के दौरान बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाया तो हरिओम बाबा ने मारने की धमकी दी। पुलिस ने हरिओम के भतीजे दीपक को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर में देवर भी नामजद हैं।

मेरे ऊपर झूठे लांछन लगाए जा रहे: बोतल बाबा
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि झाड़ फूंक के बहाने उससे 40 हजार रुपये ले लिए गए। जाते समय बाबा ने 15 जून को उसे हरिनाथ आश्रम में बुलाया और विशेष अनुष्‍ठान कराने की बात कही। इस पूरे विवाद में बाबा का कहना है कि सारे झूठे लांछन लगाए जा रहे हैं। ईश्‍वर सबकुछ देख रहा है। ये सब कुछ षडयंत्र हैं। संत रहेगा। इसको कोई मिटाना चाहे तो नहीं मिटा सकता है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *