Advertisement

रामनगर: गिरिजा देवी मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। मृतका निशु उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा की रहने वाली थी और परिवार के साथ भागवत कथा की सामग्री का विसर्जन करने मंदिर आई थी।
रविवार शाम जल विसर्जन के बाद निशु अपनी ममेरी बहन के साथ नदी में नहाने उतरी, तभी दोनों गहरे पानी में फंस गईं। परिजनों ने बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन निशु तेज धारा में बह गई। करीब 15 मिनट की तलाश के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में रामनगर क्षेत्र की नदियों में डूबने से यह तीसरी मौत है। प्रशासन ने लोगों से नदियों के गहरे और खतरनाक हिस्सों में न जाने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *