कोटाबाग के दिनेश बने पीसीएस अफसर, बधाई का सिलसिला जारी
कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के पर्वतीय ग्राम दुर्गम सौड निवासी दिनेश सिंह बिष्ट ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन राज्य कर अधिकारी के रूप में हुआ है। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे दिनेश सिंह बिष्ट ने यह मुकाम दूसरे प्रयास में हासिल किया। इसके पूर्व भी उन्होंने वीडिओ की परीक्षा पास की थी। अभी वह नैनीताल में ही सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। ग्राम प्रधान सौड निशा बिष्ट एवं समाजसेवी प्रकाश नारायण सिंह बिष्ट ने दिनेश और उनके पूरे परिवार को बधाई दी वही दिनेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की दिनेश की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।


