Advertisement

गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद, SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

बुधवार को थाना गौरीकुंड के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड क्षेत्र स्थित घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF, DDRF एवं NDRF की संयुक्त टीम द्वारा कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए नदी से अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। शव की शिनाख्त एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना गौरीकुंड पुलिस द्वारा की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *