Ad

बड़ी खबर (उत्तराखंड)बीटेक,बी फार्मा किए युवक ने एक को उतारा मौत के घाट, पांच गिरफ्तार।


भगवानपुर में 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पांच दबोचे
NETGRID तकनीक से हुई शव की पहचान, होटल में विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या
भगवानपुर/हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात शव की पहचान में गृह मंत्रालय के NETGRID पोर्टल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडे, मृतक का मोबाइल, क्रेटा कार और स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किए हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
17 मई को भगवानपुर थाना क्षेत्र में बहबलपुर से लव्वा गांव जाने वाले रास्ते पर नदी किनारे एक युवक का शव मिला था। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शव की फोटो NETGRID पोर्टल पर अपलोड की, जिसके जरिए मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि कलीम अपने भाई कामिल के साथ काम की तलाश में भगवानपुर आया था। रात में दोनों धरोहर होटल में खाना खाने पहुंचे, जहां होटल संचालकों और उनके साथियों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कामिल मौके से भाग निकला, जबकि आरोपियों ने कलीम को बेरहमी से पीट दिया। हालत बिगड़ने और सांस बंद होने पर आरोपी शव को क्रेटा कार की डिग्गी में डालकर लव्वा गांव के पास नदी किनारे फेंक आए।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर हसनपुर मदनपुर पुल के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पकड़े गए आरोपी—
सौरभ चौहान निवासी खुब्बनपुर भगवानपुर, अंकित कुमार निवासी खुब्बनपुर भगवानपुर, हर्ष चौहान निवासी खुब्बनपुर भगवानपुर, अनमोल सैनी निवासी सलेमपुर राजपूताना गंगनहर तथा विशाल सैनी निवासी सोना सईद माजरा, गागलहेड़ी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पढ़े-लिखे युवक हैं और बीटेक व बी-फार्मा जैसे कोर्स कर चुके हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad