प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार के पास नदी में डूबे युवक की खोजबीन कर रही SDRF उत्तराखंड पुलिस
मंगलवार को DDMO हरिद्वार के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेमनगर आश्रम के पास एक युवक नदी में डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा युवक की तलाश हेतु सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। टीम द्वारा डीप डाइविंग सहित सर्चिंग के अन्य सभी उपलब्ध माध्यमों का प्रयोग करते हुए गहन खोजबीन की गई, किन्तु युवक का कोई पता नहीं चल पाया। SDRF द्वारा युवक की खोजबीन हेतु सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
डूबे हुए युवक का विवरण निम्नवत है
नाम : सेन मलिक
पिता का नाम : महबूब
उम्र : लगभग 19 वर्ष
निवासी : ग्राम जियापोता, तहसील ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार।


