Advertisement

जनसुनवाई में गूंजी सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं, सांसद अजय भट्ट ने दिए समाधान के निर्देश
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई में नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले की विभिन्न विधानसभाओं से जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सांसद अजय भट्ट ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जताई, वहीं प्रशासन को भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *