Advertisement

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह
देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल 2026 दोपहर 1:28 बजे से 27 अप्रैल 2026 दोपहर 1:28 बजे तक चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार डोईवाला, चकराता, लक्सर, लैंसडाउन, बाजपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसी स्थिति बनने के आसार हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में अलर्ट जारी कर स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसानों और मजदूरों को भी गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *