हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र से तीन बहुरूपिया बाबा भेषधारियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, ये तीनों व्यक्ति बाबा का वेश धारण कर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे। इस दौरान पुल जटवाड़ा क्षेत्र में भीड़ एकत्र होने लगी, जिससे किसी भी समय माहौल बिगड़ने की आशंका थी।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान भिषा नाथ, अर्जुन और सेठू के रूप में हुई है, जो हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *