Advertisement

बरेली 28 मार्च, 2026ः मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में नवीनीकृत मंडल क्रीड़ा कार्यालय का उद्घाटन फलक का अनावरण एवं फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि मंडल के खिलाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा उन्नत सुविधायें प्रदान की जाए जिससे वे भविष्य में बिना किसी अवरोध के अपना अच्छा प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन कर सकें।

मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए नवीनीकृत कार्यालय उपलब्ध हो जाने से खिलाड़ियों के लिए विभागीय एवं खेल से संबंधित कार्य करने में काफी सहूलियत होगी ।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी सहित मंडल क्रीड़ा सचिव, इज्जतनगर श्रीमती गीता शर्मा, खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *