Advertisement

बरेली -: महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में 18 मार्च, 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जिसमें इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), कासगंज के अधीन ट्रैकमेन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री राजकुमार बघेल ने 03 जनवरी, 2026 को कासगंज-मथुरा खंड पर कासगंज-मारहरा ब्लॉक खंड के बीच शीतकालीन पैट्रोलिंग कार्य के दौरान देखा कि किमी. 250/2-3 में रेल टूटी हुई है तथा कासगंज से आ रही गाड़ी को फ्रैक्चर लोकेशन पर पहुँचने से पहले ही रोका और तुरंत इसकी सूचना एरिया कंट्रोल एवं रेलपथ पर्यवेक्षक को दिया। श्री बघेल की सजगता और सतर्कता से एक सम्भावित घटना को रोका जा सका।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *