मानवता सर्वोपरि: पौड़ी पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग महिला की जान
कोटद्वार। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पौड़ी जनपद के एक पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सराहनीय कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती 66 वर्षीय सरोजनी गुसांई को उपचार के दौरान अचानक O पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों और अस्पताल प्रशासन द्वारा रक्त की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे थे।
इसी दौरान कोटद्वार ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल अवनीश राणा को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और मरीज के उपचार में सहयोग दिया।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अवनीश राणा इससे पहले भी 15 बार स्वेच्छा से रक्तदान कर चुके हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *