नैनीताल। होली पर्व से पहले जनपद में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत थाना खनस्यूँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिमलिया बैण्ड के पास खनस्यूँ-हल्द्वानी मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने लाल-काले रंग की TVS एन्टॉर्क (UK04TB-3162) स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक थुआल (21 वर्ष) निवासी हैड़ाखान तथा हर्षित रावत (22 वर्ष) निवासी तल्ला कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी सीज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होली के मद्देनज़र नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
(स्कूटी में चरस) भागने से पहले पकड़े गए दो आरोपी (नैनीताल)।।


