Ad

बड़ी खबर(रामनगर) रावत बनाए गए अपर निदेशक विद्यालय शिक्षा. दी भावभीनी विदाई।।


रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर में शुक्रवार को अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत की पदोन्नति पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री रावत का चयन अपर निदेशक, विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड के पद पर होने के उपलक्ष्य में परिषद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने श्री रावत के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि श्री रावत ने अपने आदर्श कार्यशैली, व्यवहार और आचरण से विभाग में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके नेतृत्व में परिषद ने अनेक प्रशासनिक एवं शैक्षिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न किया।
अपने संबोधन में श्री रावत ने शिक्षा विभाग में 35 वर्षों की सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बदलते शैक्षिक परिदृश्य और नई चुनौतियों के प्रति सजग एवं तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संयुक्त सचिव सी.पी. रतूड़ी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के प्रेरणादायी अनुभव साझा किए, जबकि उप सचिव सुषमा गौरव ने उन्हें अधीनस्थों के लिए मार्गदर्शक और सौहार्दपूर्ण व्यक्तित्व बताया।
कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, मनोज पाठक, सुजीत रावत, प्रकाश भट्ट सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। संचालन दरपान सिंह रौतेला ने किया। समारोह में मोहन नैनवाल, दिनेश जोशी, गोपाल कृष्ण जोशी, आलोक रावत, सुनील रावत एवं भूपेंद्र सिंह सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad