Advertisement

Uttarakhand city news दुकान के अंदर सब मिलने से हर कंपनी मच गया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शाम को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेद ग्रह भेज दिया है पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।

पौड़ी ।।

शहर के धारा रोड बाजार में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। घटना की जानकारी स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह आसपास के व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और अंदर दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान विजयानंद चमोली 45 के रूप में हुई है। जो कि थाना मोहल्ला में निवास करते थे। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *