विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला कबूतरबाज़ गिरफ्तार
रामनगर।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर कबूतरबाज़ को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जून 2023 को वादी हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान, बड़ी मस्जिद रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी तथा अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ, निवासी ग्राम सरखड़ा, परमपुर माफी, ठाकुरद्वारा द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी की गई।
मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23, धारा 420 भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को दबिश देकर वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
