गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने देवभूमि अकैडमी में की आत्मीय भेंट, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
हल्द्वानी। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वार्ड संख्या 56 की पार्षद श्रीमती भागीरथी बिष्ट के विद्यालय देवभूमि अकैडमी पहुँचकर उन्हें एवं विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश, नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल छिम्मवाल तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधानिक मूल्य, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
इस दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में कुछ कारणों से श्रीमती भागीरथी बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई थी, किंतु वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुई सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण चर्चा के बाद उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी आस्था पुनः व्यक्त करते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
यह संवाद आपसी सम्मान, विश्वास और पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कांग्रेस परिवार ने श्रीमती भागीरथी बिष्ट का हार्दिक स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संगठन को भविष्य में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर श्री सतीश नैनवाल, किरण माहरा, कृष्णा नेगी, मंजू पाण्डेय, भोला दत्त भट्ट, रेणु तोमर, गोविंद बिष्ट, मुन्नी जोशी, हेमा पांडेय, गीता, पुष्पा नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *