Advertisement

हल्द्वानी | वेब डेस्क
हल्द्वानी केमिस्ट एसोसिएशन के सभागार में उत्तराखंड औषधि विभाग द्वारा जिला नैनीताल के केमिस्ट पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड औषधि विभाग के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर हेमंत सिंह नेगी ने की। इस बैठक में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं एवं नैनीताल क्षेत्र के समस्त केमिस्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ने एनआरएक्स श्रेणी में आने वाली दवाइयों के सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप रखरखाव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयों की बिक्री केवल वैध पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के आधार पर ही की जाए। साथ ही होलसेलर एवं रिटेलर द्वारा दवाइयों के उचित भंडारण की प्रक्रिया, स्टॉक मैनेजमेंट एवं रिकॉर्ड संधारण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।


बैठक में प्रतिबंधित कफ सीरप की वापसी, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, सफाई व्यवस्था, एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग बॉक्स तथा अन्य आवश्यक मानकों को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ने केमिस्ट पदाधिकारियों से इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी केमिस्ट बंधुओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डिप्टी ड्रग कंट्रोलर हेमंत सिंह नेगी के साथ सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर (नैनीताल) अर्चना गहतोड़ी एवं ड्रग इंस्पेक्टर (उधम सिंह नगर) शुभम कोटनाला भी उपस्थित रहे। अधिकारियों के पहुंचने पर हल्द्वानी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी एवं जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेतिया द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
बैठक में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष इकरार भाई, रामनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गर्ग जी, लालकुआं के केमिस्ट क्लब से अनीस अहमद, हरीश बिसौती, मनोहर लाल, हल्द्वानी केमिस्ट एसोसिएशन से प्रेम मदन, नरेंद्र साहनी, पंकज कंसल, हेमलता मिश्रा, कैलाश नायर, गिरीश जोशी, विशाल साहनी, उमेश चंद जोशी, पंकज पोपली, संदीप जोशी, सी.के. भसीन सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य औषधि नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना तथा जिले में दवा कारोबार को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *