तेज रफ्तार कार गंगनहर में गिरी, मेरठ के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मंगलौर एक बार

फिर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेरठ के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मोहम्मदपुर झाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर

अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली थाना जानी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से

में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक 3 जनवरी की देर रात सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में डूबी हुई है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार पानी में डूबी मिली, जिसके बाद झाल कर्मियों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान कार के भीतर दो युवक अचेत अवस्था में मिले। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से सिविल

दुर्घटनाग्रस्त कार को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक निजी कार्य से रुड़की आए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और गंगनहर की पटरी पर मौजूद मोड़ बताई गई है, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सभी पहलुओं पर गहन जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *