मुखानी में ज्वैलर्स की दुकान में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह दबोचा
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित राधिका ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई प्रभावी पुलिस कार्रवाई के तहत अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के गैंग लीडर समेत चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को मुखानी निवासी नवनीत शर्मा ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर उनकी दुकान राधिका ज्वैलर्स से 20–25 किलो चांदी, 300–400 ग्राम सोने के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 268/25 धारा 305(A)/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीमें गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन दिखाई दिया, जिसके आधार पर उत्तराखंड सहित नेपाल बॉर्डर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड तक पुलिस टीमों को रवाना किया गया। अथक प्रयासों के बाद 4 जनवरी 2026 की सुबह नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चंपावत) से चारों अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर मकसूद शेख निवासी झारखंड सहित बसंत खत्री (नेपाल), तनवीर अहमद (मुंबई) और इमरान शेख (झारखंड) शामिल हैं। पूछताछ में मकसूद शेख ने रांची और सूरत में पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये), 7.245 किलो चांदी (कीमत लगभग 15.50 लाख रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है।
एसएसपी नैनीताल ने इस सफल खुलासे के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *