Advertisement

नैनीताल 31 दिसम्बर 2025

मंगलवार देर सायं नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने की सूचना जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को प्राप्त हुई, जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते तुरंत कार्यवाही करते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर भीषण आग पर काबू पाते हुए आग को बुझाया गया और एक बड़ी घटना होने से रोका गया।
इस संबंध में क्षेत्र वासियों व पर्यावरण प्रेमियों द्वारा फायर टीम द्वारा किए गए प्रयास एवं जिलाधिकारी द्वारा तत्काल की गई कार्यवाही पर उनका आभार व्यक्त किया,जिससे कि एक बड़ी घटना होने से रोका गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *