Advertisement

अब ड्रोन थाने में जमा कराने की कवायद, जुटाया जा कैमरमैनों का ब्योरा,पुलिस की अपील कोई निर्दोष न हो शिकार ।
बरेली। शहर से लेकर देहात तक इन दिनों ड्रोन चोर की अफवाहों ने खलबली मचा रखी है। जहां एक ओर पुलिस बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, वहीं दूसरी ओर जिन फोटो व वीडियो ग्राफरों के पास ड्रोन कैमरे हैं, उनसे उनके ड्रोन थाने में जमा कराने की बात की जा रही है। इस कार्रवाई से फोटोग्राफर और विडियोग्राफर वर्ग में भारी बेचौनी है। उनका कहना है कि यदि ड्रोन जमा करा दिए जाएंगे, तो उनका व्यवसाय ठप हो जाएगा। खासकर शादी, धार्मिक कार्यक्रम और सार्वजनिक आयोजनों में ड्रोन की जरूरत आम बात हो चुकी है। अभी तक जो ड्रोन मिले, निकले खिलौने पुलिस द्वारा अब तक जिन ड्रोन को जब्त किया गया, वह जांच में केवल खिलौना ड्रोन निकले हैं। इसके बावजूद अफवाहों का दौर थमता नहीं दिख रहा। कई इलाकों में अनजान लोगों को ड्रोन चोर समझकर भीड़ ने पीट दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो सीधे पुलिस को सूचना दें। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक ओर पुलिस अफवाहों को बिल्कुल निराधारण बता रही है, वहीं दूसरी ओर ड्रोन रखने वालों से ब्योरा मांगा जा रहा है और उन्हें थाने बुलाकर ड्रोन जमा करने को कहा जा रहा है। यह दोहरी नीति आम लोगों को असमंजस में डाल रही है। पुलिस जांच में अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि ड्रोन का इस्तेमाल चोरी की रेकी में हुआ हो। इसके बावजूद अफवाह इतनी फैल गई है कि लोग डर और भ्रम में जी रहे हैं।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *