Advertisement

उत्तराखंड में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी मुश्ताक अहमद के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सितारगंज क्षेत्र के ग्राम गौरीखेड़ा पहुंची, जहां जेसीबी मशीन की मदद से आरोपी मुश्ताक अहमद के घर को ढहा दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गांव में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता अली अहमद ने अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया था। यह भूमि ग्राम थारू, गौरीखेड़ा निवासी मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह के नाम पर दर्ज है, जो ST वर्ग से संबंधित हैं। मथुरा सिंह के पिता की मृत्यु के बाद यह जमीन उनके नाम पर दर्ज की गई थी।

इस संबंध में पूर्व में अली अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई अमल में लाई। गौरतलब है कि अली अहमद का बेटा मुश्ताक अहमद हरियाणा के गुरुग्राम में पूजा विश्वास नामक महिला की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। इस मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जा रही है।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी व आरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *