Advertisement

जनपद नैनीताल- नैना गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया युवक को रेस्क्यू

आज दिनांक 11 मार्च 2025 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से SDRF टीम को सूचित किया गया कि नैना गांव के पास एक बाइक खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम ASI लाल सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान मोनू सामंत (उम्र 54 वर्ष), निवासी नैनीताल के रूप में हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *