Advertisement

हल्द्वानी-: शहर के व्यापारिक क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नया बाजार में जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्मघाती कदम उठाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, फैजान सिद्दीकी की दुकान में कुछ दिनों पहले भीषण आग लग गई थी, जिसमें उनका पूरा कारोबार जलकर राख हो गया था।

आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। व्यापारी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *