सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले हुड़दंगियों को पौड़ी पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

paudi news

चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े 11 हुड़दंगियों के विरूद्ध कोटद्वार पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 26.02.2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले कुल 11 व्यक्तियों के विरूद्ध कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *