ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

निर्माणाधीन मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के हैं आदि, अपने नशे की पूर्ति के लिए अभियुक्तो द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

थाना नेहरू कॉलोनी

दिनांक 18/02/25 को वादी श्री महेश चंद बिंजोला निवासी नौका मोथरोवाला देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार व बिजली के तारों के बंडल चुरा लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 68/25 धारा 305(1) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु थाना नेहरुकोलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा दिनांक 19-02-2025 को मुखबिर की सूचना पर भण्डारी चौक के निकट ठंडी सडक से घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तो को निर्माणाधीन मकान से चोरी किये गये तारों के बंडल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो अभियुक्त उक्त माल को किसी कबाडी को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- प्रिंस वर्मा पुत्र जिम्मेदार वर्मा निवासी ईश्वर बिहार दीपनगर, उम्र 25 वर्ष देहरादून।
2- छोटू दिवाकर पुत्र रामशरण दिवाकर निवासी दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी:

चोरी किये गये बिजली के तार के बंडल

पुलिस टीम

(1)- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास
(2)- उ0नि0 संदीप कुमार
(3)- हे0कानि0 विद्यासागर
(4)- का0 श्रीकांत ध्यानी

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *