समाचार सारांश टीम नेटवर्क। नदी के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जनपद देहरादून लच्छीवाला पुल के पास नदी किनारे शव दिखाई देने पर एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस कोतवाली डोईवाला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लच्छीवाला पुल के पास नदी किनारे एक शव दिखाई दे रहा है, जिसको निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा 05 किलोमीटर पैदल घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी किनारे उक्त अज्ञात शव बरामद कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *