Advertisement

रात्रि चेकिंग के दौरान बैरियर से भागने वाले वाहन चालक को दून पुलिस ने सिखाया सबक

वाहन सीज़ कर संबंधित विभाग को लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु भेजी रिपोर्ट

थाना प्रेम नगर

आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत यातायात के सुचारू संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार अभियान चलाते हुए यातायात के नियमों का उलंघन करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर चौक स्थित बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक वाहन संख्या UK11 B-1515 ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास करने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा बैरियर पर वाहन न रोकते हुए तेज़ी से वाहन को लेकर फरार हो गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम शुभम पुत्र रघुवीर सिंह पाल निवासी नैग्वाड थाना गोपेश्वर जनपद चमोली बताया गया तथा बताया कि उसके पास वाहन के कागज़ात नही थे तथा पुलिस की चेकिंग को देखकर वो घबरा गया था। जिस कारण चेकिंग से बचने के लिए उसके द्वारा वहां अपनी कार को ना रोकते हुए भागने का प्रयास किया गया किंतु दून पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के कारण उक्त ब्रेज़ा कार को सीज़ करते हुए चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी गई।

विवरण चालक :
शुभम पुत्र रघुवीर सिंह पाल निवासी नैग्वाड थाना गोपेश्वर जनपद चमोली

वाहन संख्या : UK11 B-1515 ब्रेजा कार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *