Advertisement

अपडेट

*अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 04 लोगों (01 बच्चा, 02 महिला, 01 पुरुष) की मृत्यु की पुष्टि की गई है। 21 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।*

भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 24 घायल यात्रियों का किया सकुशल रेस्क्यू

आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही *एक रोडवेज बस, भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर* गई। इस *दुर्घटना की समय दोपहर  01:45 बजे सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू* किया गया।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 03 लोगों (01-02) की मृत्यु की पुष्टि की गई है। 

नैनीताल पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल SDRF, फायर आदि घटनास्थल पर सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रहे है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाकी घायलों को समय पर सहायता मिल सके।

भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।

बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *