{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क नशे में वाहन चलाने वालें चालकों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

ट्रैफिक पुलिस ने कैटर चालक तो सोमेश्वर पुलिस ने वैगनार चालक को किया गिरफ्तार,दोनों वाहन सीज

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात, इंटरसैप्टर प्रभारी,यातायात व उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
मंगलवार को नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता द्वारा चेकिंग के दौरान टैक्सी स्टैण्ड के पास गैस ट्रक सं0-UK04CC 1597 को रोका गया तो चालक मनोज सिंह निवासी बोहाला बागेश्वर शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसे मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया तथा चालक के डीएल निलंबन हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी।
एक अन्य घटना में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा मुख्य बाजार सोमेश्वर में चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे वाहन संख्या यूके02 ए 5474 को रोककर चेक किया तो वाहन चालक अंकित जोशी उर्फ लोकेश पुत्र निवासी ग्राम ऐंचर वैजनाथ जिला बागेश्वर नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसको मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया। चालक के डीएल निलंबन हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। अल्मोन्यूज

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *