Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क आखिर लंबे समय बाद टिहरी जिले के घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने देर रात को ढेर कर दिया। विगत एक माह से विभागीय शूटरों की टीम आदमखोर की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे देर रात को भोड़गांव गदेरे में मार गिराया गया।

रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की गुलदार की उम्र लगभग सात वर्ष है और मादा गुलदार है। वहीं गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया जाएगा। आपको बता दें की हिंदाव क्षेत्र में विगत 22 जुलाई, 29 सितम्बर, 19 अक्टूबर को तीन मासूमों को अपना निवाला बना चूका था, जिससे गुलदार मारने को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ था।

लोगों में दहशत का माहौल बन गया था, आदमखोर गुलदार ढेर करने के आदेश मिलने के बाद वन विभाग ने शूटरों की टीम क्षेत्र में तैनाती की थी जिसके बाद उसे मार दिया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *