Advertisement

पंतनगर-: पंतनगर विश्वविद्यालय में कल (आज) आयोजित होने वाले 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल एवं विष्वविद्यालय के कुलाधिपति, ले.ज. गुरमीत सिंह के साथ विषेष अतिथि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी; केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री अजय टम्टा कार्यक्रम में पहुंचेंगे । प्रातः 11ः00 बजे से दीक्षांत समारोह में 1172 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर सर्वोत्तम एक विद्यार्थी को कुलाधिपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कुलपति के 15 स्वर्ण पदक 12 रजत पदक एवं 12 कांस्य पदक भी विभिन्न विषय के सर्वोत्तम स्नातकों को प्रदान किये जायेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक-एक विद्यार्थी पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड, सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शान्ताबाई अवार्ड, डा. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, दो विद्यार्थी को चौधरी चरण सिंह मैमोरियल इंटेलेकच्यूअल अवार्ड एवं दो विद्यार्थी को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड तथा डा. ए.एन. मुखोपाध्याय गोल्ड से विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। उपाधि व पदक प्रदान करने की प्रक्रिया के बाद राज्यपाल द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *