Advertisement

ऋषिकेश न्यूज़- क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के सामने एक घर में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से दो महीने से कार्रवाई न होने पर पीड़ित की शिकायत पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित सुधांशु थपलियाल ने कहा कि गंगा विहार कॉलोनी हरिद्वार रोड स्थित निवास पर बीते अगस्त महीने में चोरी की घटना हुई।

उन्होंने कहा कि वह बीती 29 जुलाई को अपने गांव गया था। 10 अगस्त को घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।

बताया कि कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। जबकि उनके पास सीसीटीवी फुटेज के रूप में साक्ष्य है। पीड़ित की ओर से सीएम से इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके बाद सीएम ने पुलिस को कार्रवाई को निर्देशित किया है। एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। दोषी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *