Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क घर से बिना बताए गई नाबालिग बालिका को ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा दिल्ली से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में ऑपरेशन स्माइल टीम कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका अपने घर से बिना बताए ही कहीं चली गई है इस सूचना पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा तुरंत गुमशुदा बालिका की खोजबीन शुरू की गई परिजनों और आस पास से जानकारी प्राप्त करने और सीसीटीवी कैमरे देखने पर पुलिस टीम को गुमशुदा का दिल्ली में होना पाया गया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन स्माइल टीम को दिल्ली रवाना किया गया ऑपरेशन स्माइल पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को कश्मीरी गेट दिल्ली से सकुशल बरामद कर एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाया गया और बालिका की काउंसलिंग करने के बाद
नाबालिग़ बालिका को सकुशल उसकी नानी जमुना देवी के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम, पौड़ी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पुलिस टीम

  1. महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सुमनलता
  2. मुख्य आरक्षी श्री नरेंद्र सिंह
  3. आरक्षी श्री दिनेश सिंह
  4. आरक्षी श्री मुकेश डोबरियाल
  5. आरक्षी श्रीमती विद्या मेहता
  6. आरक्षी श्री सत्येंद्र लखेड़ा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *