Advertisement

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र का है जहां रिखणीखाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसलडी असनखेत मोटर मार्ग पर देर रात शादी से लौट रहा बारातियों से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बारात बसड़ा गई थी। वापिस गुनियाल लौटते हुए वाहन अनियंत्रित होकर वहां खाई में गिर गया। वहां गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। जहां पर चिकत्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। आठ घायलों का उपचार चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। खबर लिखे जाने तक घायलों का उपचार चल रहा था। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *