Advertisement

पत्नी को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचानदीपक खत्री पुत्र रवि दत्त खत्री निवासी नीलकण्ठ कुठार गांव यमकेश्वर पौडी गढवाल उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना के दिन से ही चल रहा था फरार
देहरादून
11 जुलाई को कोतवाली डोईवाला पर टिहरी गढवाल निवासी शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके दामाद दीपक खत्री पुत्र रवि दत्त खत्री निवासी नीलकण्ठ कुठार गांव यमकेश्वर पौडी गढवाल के द्वारा शराब व अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाता था तथा अपने पति की प्रताडना से परेशान होकर उनकी पुत्री द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली गयी। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पँजीकृत अभियोग में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए , किस घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त के सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश देते हुए उच्चास्तरीय सुरागरसी- पतारसी कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक 19. सितंबर को डोईवाला क्षेत्र से अभियुक्त दीपक खत्री पुत्र रवि दत्त खत्री निवासी नीलकण्ठ कुठार गांव यमकेश्वर पौडी गढवाल उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *