Advertisement

पीएमजीएसवाई द्वारा सुई–कर्णकरायत मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य जारी

गड्ढामुक्त सड़कों की दिशा में चल रहे कार्य से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

चम्पावत, 24 नवम्बर

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने संबंधी दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में विकासखण्ड चम्पावत के सुई–कर्णकरायत मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य का उद्देश्य मार्ग की सतह को बेहतर बनाकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए आवागमन सुगम बनाना है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता बीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुई–कर्णकरायत मोटर मार्ग पर बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) की परत बिछाने का कार्य प्रगति पर है। डामरीकरण पूरा होने पर सड़क की सतह समतल होगी और मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी।

मार्ग में सुधार का लाभ सुई और कर्णकरायत के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के उन लोगों को भी मिलेगा, जो रोजमर्रा के कामों के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं। इससे बाजार, विद्यालय और अन्य आवश्यक सेवाओं तक आने-जाने में स्थानीय निवासियों को सहूलियत होगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *