Advertisement

रुद्रपुर

जनपद की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने चीनी मिलों की मरम्मत और साफ-सफाई के काम शीघ्र पूरे करते हुए 13 से 18 नवंबर के बीच सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को गन्ना बिक्री में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चीनी मिल परिसरों और गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल,शौचालय,प्रतिक्षालय और आने वाली ठंड को देखते हुए अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्रय केंद्रों पर वाहनों की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक चीनी मिल में ‘शिकायत निवारण सेल’ गठित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को निर्देश दिए कि वे क्रय केंद्रों पर सामने आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का तुरंत संज्ञान लेकर निस्तारण करें। ज़िलाधिकारी ने घटतौली रोकने के लिए बाट-माप निरीक्षक को हर 14 दिन (पक्ष) के अंतराल पर गन्ने के कांटों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गन्ना ढुलाई के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,सहायक गन्ना आयुक्त शैलेन्द्र सिंह,एआरटीओ नवीन सिंह कोठारी,चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजबीर सिंह प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे,जबकि गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया,उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह,डॉ.अमृता शर्मा एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *